कानपुर, नवम्बर 28 -- कानपुर, संवाददाता। बजरिया थाना क्षेत्र में कारोबारी के घर से एप्पल मैकबुक व आईपैड चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में खास बात यह रही कि वारदात के 5 दिन बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की, जबकि अगले दिन पुलिस ने शातिर को धर दबोचा। रामबाग में रहने वाले कारोबारी अशोक कुमार दुबे के बच्चे विदेश में नौकरी करते है। 22 नवंबर को अशोक अपने रिश्तेदार के घर कल्याणपुर यज्ञोपवीत में शामिल होने गए थे। वहां से लौटकर आए कमरे की कुंडी टूटी होने के साथ एप्पल मैकबुक व आईपैड गायब था। थाना प्रभारी ने बताया घर के पास लगी सीसी फुटेज खंगालने पर पीरोड निवासी पंकज दुबे को गिरफ्तार कर चोरी कर माल बरामद किया गया है। वहीं चाय की दुकान चलाने वाला आरोपित पीड़ित अशोक के घर में चाय देना गया था, इस दौरान उसने घर की र...