गाज़ियाबाद, फरवरी 18 -- लोनी, संवाददाता। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की अंसल कॉलोनी में बुधवार दोपहर कारोबारी के कार्यालय में नौकर का गोली लगा शव मिला। शव के पास ही कारोबारी की लाइसेंसी बंदूक पड़ी थी। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है। अंसल कॉलोनी में रहने वाले सुधीर राठी ने घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर एक मकान किराए पर लेकर कार्यालय बना रखा है। उन्होंने बताया कि करीब नौ माह पहले हिमाचल प्रदेश के रहने वाले 42 वर्षीय राजीव उर्फ विक्की को कार्यालय पर खाना बनाने व अन्य काम करने के लिए रखा था। वह बुधवार सुबह जिम के बाद आरडब्ल्यूए की बैठक में गए थे। दोपहर करीब 12 बजे के बाद कार्यालय पहुंचे और गेट खोलने के लिए विक्की को आवाज दी। कुछ समय तक उसके न आने पर पर वह हॉल के लकड़ी के गेट को धक्का देकर अंदर पहुंचे। हॉल में मंदिर के पास विक्की मुंह क...