अमरोहा, दिसम्बर 25 -- बाथरूम में नहाते वक्त गीजर की गैस से बेहोश हुए कारोबारी की सेहत में सुधार आया है। आईसीयू से जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। डॉक्टर ने कारोबारी को 24 घंटे के भीतर डिस्चार्ज करने की बात कही है। जानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला अहमद नगर निवासी मोहम्मद नूर कपड़ा कारोबारी हैं। मंगलवार सुबह बाथरूम में नहाते समय पानी गर्म करने के लिए उन्होंने गैस गीजर चला रखा था। इस बीच अचानक ही उनका दम घुटने लगा और वह बाथरूम में बेहोश होकर गिर पड़े। बाथरूम से गिरने की आवाज सुनकर उनकी पत्नी सबीना ने दरवाजा खटखटाया लेकिन जब भीतर से कोई जवाब नहीं मिला तो शोर मचा दिया। शोर सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद बाथरूम का दरवाजा तोड़ते हुए कारोबारी को बाहर निकाला गया। परिजनों ने आनन-फानन मे उन्हें जोया रोड पर एक निजी अस्पताल में भ...