हल्द्वानी, फरवरी 15 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। सड़क हादसे में जान गवाने वाले कारोबारी के मामले में पुलिस ने ई-रिक्शा चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक हल्द्वानी में एलआईयू में तैनात दरोगा मीना पांडे के पति थे। चंद्रावती कालोनी पीलीकोठी निवासी नरेश चंद्र तिवारी (59 वर्ष) 13 फरवरी की शाम कालाढूंगी रोड स्थित पशु चिकित्सालय के सामने सड़क पार कर रहे थे। तभी मुखानी की ओर से बेहद तेजी से आए ई-रिक्शा ने नरेश को अपनी चपेट में ले लिया। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं इस मामले में एक सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला चालक नजर आ रही है। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि मृतक की पत्नी को तहरीर के आधार पर ई रिक्शा चालक पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.