लखनऊ, जनवरी 12 -- गोमतीनगर विस्तार स्थित रिवर व्यू आर्किड मॉल स्थित दफ्तर में रियल एस्टेट कारोबारी अभिषेक दत्त द्वारा खुद को गोली मार कर खुदकुशी का प्रयास के मामले में उनके पार्टनर समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा अभिषेक की पत्नी ने आत्महत्या के लिए उकसाने, प्रताड़ना, मारपीट और कंपनी हथियाने की साजिश की धारा में दर्ज कराया है। अभिषेक की पर्स में एक सुसाइडनोट मिला है जिसमें उन्होंने सभी आरोपियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार अवस्थी के मुताबिक नेहा ने तहरीर में बताया कि वह ग्रीनवुड अपार्टमेंट बी-ब्लाक में रहती हैं। पति की आइकन इंफ्रा एवं कैस्पकन के नाम से कंपनी है। कंपनी में अमितेंद्र, रत्नेश सिंह, हरदीप सिंह, संतोष बाजपेयी, अनिल कुमार और हरिविलास यादव यह लोग पार्टनर ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.