पटना, अप्रैल 7 -- गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित एग्जिबिशन रोड इलाके से बदमाशों ने कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर तीन लाख रुपये से भरा बैग उड़ा लिया। पीड़ित बैंक से रुपये निकाले थे। पीड़ित अजय कुमार की शिकायत पर गांधी मैदान पुलिस केस दर्ज कर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। दानापुर के आरपीएस मोड़ निवासी अजय कुमार कारोबारी हैं। उनका एग्जिबिशन रोड पर कार्यालय है। 29 मार्च की दोपहर किसी काम से उन्होंने किदवईपुरी स्थित बैंक से तीन लाख रुपये निकाले थे। उन्होंने रुपये से भरा बैग अपनी कार में रखा था। कार को कार्यालय के समीप खड़ा कर वे अंदर गए। करीब आधा घंटा के बाद जब लौटे तो पाया कि कार के बाएं साइड की खिड़की का शीशा टूटा हुआ है और अंदर से रुपये से भरा बैग गायब है। बाद में उन्होंने घटना की शिकायत गांधी मैदान थाने में की।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.