अमरोहा, जनवरी 9 -- जोया, संवाददाता। साइबर अपराधियों ने कारोबारी का मोबाइल हैक कर लिया। इसके बाद पांच बार में उनके बैंक खाते से चार लाख रुपये निकाल लिए। इस दौरान पीड़ित के मोबाइल पर ओटीपी आते रहे, लेकिन उन्होंने उस पर ध्यान नहीं दिया। बाद में खाते से पैसे निकाले जाने के अलर्ट मैसेज मिलने पर होश उड़ गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की है। मामला कस्बा जोया से जुड़ा है। मोहल्ला पधानो वाला में मोहम्मद सादिक का परिवार रहता है। पेशे से वह कारोबारी हैं। उनका बैंक खाता अमरोहा शहर की इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा में है। एफआईआर के मुताबिक 30 दिसंबर 2025 की रात साइबर अपराधियों ने उनका मोबाइल फोन हैक कर लिया। करीब नौ बजे उनके इनबॉक्स में कई ओटीपी आए लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया था। बाद में जब उनके मोबाइल पर खाते से पैसे निकाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.