सहारनपुर, फरवरी 2 -- थाना कुतुबशेर क्षेत्र में संपत्ति विवाद से जुड़े आत्महत्या मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला अवैध कब्जे और मानसिक उत्पीड़न से जुड़ा बताया गया है। पुलिस के अनुसार सुभाष नगर स्थित सूरी भवन निवासी अनित कौर पत्नी स्व प्रीतम सिंह की तहरीर पर बसंत विहार कॉलोनी निवासी गुंजन मल्होत्रा पत्नी स्व लवकिशन मल्होत्रा के खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। तहरीर में बताया गया कि प्रीतम सिंह ने वर्ष 2020 में उक्त मकान के एक हिस्से का विधिवत बैनामा कराया था, बावजूद इसके आरोपी महिला ने उस पर अवैध कब्जा कर रखा था। आरोप है कि आरोपी महिला लगातार झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी, जिससे प्रीतम सिंह मानसिक तनाव में रहने लगे। जिसके बाद 27 जनवरी की दोपहर उन्होंने आत्महत्या कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.