मऊ, फरवरी 10 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली परिसर में मंगलवार को क्षेत्राधिकारी घोसी डा.जितेन्द्र कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में जनसेवा केन्द्र संचालकों और सराफा कारोबारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें क्षेत्राधिकारी ने जनसेवा केन्द्र संचालकों और सराफा कारोंबारियों को दुकान के बाहर उच्च क्वालिटी का सीसीटीवी कैमरा लगवाने का निर्देश दिया। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए पुलिस और केन्द्र संचालकों को आपस में समन्वय स्थापित करना होगा। जिसमें सबसे मजबूत कड़ी सीसीटीवी कैमरा साबित होता है। पल-पल की गतिविधियों के रिकार्ड होने के कारण अपराध होने की दशा में इसकी मानिटरिंग कर पुलिस वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों तक आसानी से पहुंच जाती है। उन्होंने जनसेवा केन्द्र संचालकों और...