कन्नौज, नवम्बर 30 -- तालग्राम, संवाददाता। रविवार की शाम तालग्राम-उमरपुर मार्ग पर आलमापुर मोड़ के पास दो कारों में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। लेकिन गनीमत रही कि सभी कार सवार सुरक्षित बच गए। थाना सौरिख क्षेत्र के गांव सरफापुर निवासी बृजकरन सिंह अपने परिवार के साथ तालग्राम से घर लौट रहे थे। उनकी कार में बहू और बच्चे भी सवार थे। इसी दौरान आलमापुर निवासी सुधीर सिंह अपने एक साथी के साथ कार से तालग्राम की ओर आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आलमापुर मोड़ के पास दोनों कारें एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गईं और भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद एक कार पुलिया से टकराकर खेत में जा गिरी। हादसा देखते ही आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े और कार सवारों को बाहर निकाला। हादसे में किसी को...