बिहारशरीफ, फरवरी 14 -- फोटो शेखपुरा यज्ञ : कारे गांव से निकाली गयी कलश यात्रा में शामिल महिलाएं। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। कारे गांव में 48 घंटे का रामधुनी यज्ञ हो रहा है। यज्ञ को लेकर शुक्रवार को गांव के प्राचीन शिव मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ निकाली गयी यात्रा में 351 महिलाएं शामिल हुईं। गांव के ही जखराज स्थान पोखर से जल लेकर महिलाएं यज्ञ स्थल पर पहुंचीं। आयोजक प्रियंका कुमारी, सनोज पासवान आदि ने बताया कि यज्ञ से समाज में भाईचारा बढ़ता है और वातावरण शुद्ध होता है। वहीं, प्राचीन शिव मंदिर में धूमधाम से महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...