बोकारो, फरवरी 6 -- भंडारीदह। फुसरो नगर परिषद अन्तर्गत वार्ड नम्बर नौ कारीपानी देश आजादी के बाद भी मूलभूत समस्याओं के भंवर में फंसा हुआ है। आज भी पेयजल के लिए जोरिया नाला के भरोसे रहना पड़ता है। हालांकि सीसीएल द्वारा पेयजल की व्यवस्था की गई है लेकिन अपर्याप्त बताया जाता है। नगर परिषद द्वारा पाइपलाइन से पेयजल उपलब्ध कराने का भरोसा जनप्रतिनिधि द्वारा दिया गया लेकिन पेयजल की व्यवस्था पाइपलाइन माध्यम से उपलब्ध नहीं हो सकी। इस गांव में उत्क्रमित मध्य विद्यालय कारीपानी के आंगन में दो तरफ से बड़ा और गहरी नाली का निर्माण गलत तरीके से किये जाने की बात कही गई है। बच्चे यहां गिरकर घायल हो चुके हैं। वहीं बच्चों के खेलने के लिए कोई जगह नहीं क्योंकि खेलने वाली जगह में दो तरफ से नाली निर्माण कर दिया गया है। यहां आज तक सामुदायिक भवन का निर्माण नहीं हो पाय...