गिरडीह, जनवरी 13 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के गुनियाथर पंचायत अन्तर्गत आदिवासी बाहुल्य कारीझाल गांव में सोमवार को हर्षोल्लास के साथ सोहराय पर्व मनाया गया। समाज के लोगों द्वारा पारंपरिक रुप से सामूहिक नृत्य किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिला-पुरुषों ने मांदर व झाल की थाप पर समाज के पारंपरिक गीत के साथ नाचते झूमते हुए पूरे गांव का भ्रमण किया व एक दूसरे को पर्व की बधाई दी। मौके पर गुनियाथर ओपी के प्रभारी इस्माइल मरांडी, मुखिया प्रतिनिधि सबदर अली समेत सुनील मुर्मू, छोटेलाल टुडू, राजेश हांसदा, सुलेमान हांसदा, किशोर मुर्मू, मनोरम मुर्मू, समेल टुडू, मुन्नी मरांडी, लिलमुनि हांसदा, निशा हांसदा, निर्मल मुर्मू, अजीत कुमार शर्मा, जाकिर अंसारी, अख्तर अंसारी, शहादत अंसारी, अरुण यादव, डब्लू यादव, राजेश हंसदा आदि लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की...