उन्नाव, मार्च 31 -- उन्नाव, संवाददाता। लोकनगर मोहल्ले में माटीकला बोर्ड की ओर से एक दिवसीय माटीकला जागरुकता कार्यक्रम और नि:शुल्क टोल किट का वितरण हुआ। इसमें श्रेष्ठ कार्य करने वाले प्रधानों को दो हजार रुपये की चेक और प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया। बिजली से चलने वाले कुल 32 चाक, 9 पगमिल, 8 दोना पत्तल मेकिंग मशीन और 10 पॉपकॉर्न मशीनों का सदर विधायक पंकज गुप्ता ने वितरण किया। इसकी लागत 17.60 लाख रुपये से अधिक बताई गई। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि सरकार अनवरत पिछली पंक्ति में खड़े लोगों को आगे लाने के लिए कार्य कर रही है। विभिन्न उपक्रमों के माध्यम से सरकार ने कुशल कारीगरों की क्षमता संवर्धन के अनवरत प्रयास किए हैं। वर्तमान सरकार सभी को अपने घर परिवार की तरह मानकर सभी की बेहतरी के लिए कार्य कर रही है। जिला खादी एवं ग्रामो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.