संभल, जून 23 -- हयातनगर थाना क्षेत्र में बहजोई मार्ग स्थित याकूब अली शाह चिश्ती दरगाह को मुख्य स्थान से जैक के सहारे खिसकाने का कार्य सोमवार से शुरू किया जाएगा। दरगाह को दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जा रहा है। यह दरगाह वर्षों से पीडब्ल्यूडी की सड़क के बीच स्थित थी, जिससे मार्ग के चौड़ीकरण में बाधा उत्पन्न हो रही थी। प्रशासनिक सहमति और स्थानीय लोगों के सहयोग से अब इसे करीब 30 फीट पीछे खिसकाया जाएगा। इस जटिल और संवेदनशील कार्य में रुड़की (उत्तराखंड) और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से विशेष कुशल कारीगर और इंजीनियरों की टीम लगाई गई है। कार्य की निगरानी चार अनुभवी इंजीनियर कर रहे हैं, ताकि संरचना को किसी प्रकार की क्षति न पहुंचे। दरगाह को शिफ्ट करने के लिए अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिसमें लगभग 150 हाई टेंशन जैक, 20 क्विंटल ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.