पटना, फरवरी 18 -- गृह विभाग (कारा) में सहायक अधीक्षक भूतपूर्व सैनिकों के पद पर नियुक्ति के लिए बुधवार को मुख्य लिखित परीक्षा हुई। परीक्षा में 228 अभ्यर्थियों के लिए चिरैयाटांड़ के टीपीएस कॉलेज में एकमात्र केंद्र बनाया गया था। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के विशेष कार्य पदाधिकारी ने बताया कि लिखित परीक्षा में कुल 205 अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा के आधार पर रिक्तियों के छह गुणा पात्र अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच होगी। यह जांच मार्च 2026 के द्वितीय सप्ताह में संभावित है। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में शारीरिक दक्षता परीक्षा का प्रावधान नहीं है। प्रमाण पत्रों की जांच के बाद मुख्य लिखित परीक्षा के आधार पर मेधाक्रमानुसार आरक्षण कोटिवार विज्ञापित रिक्तियों के विरुद्ध अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.