पाकुड़, फरवरी 2 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी की संयुक्त अध्यक्षता में जिला कारा सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कारा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा निगरानी तंत्र की गहन समीक्षा की गई। बैठक के दौरान कारा परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, बंदियों के स्वास्थ्य प्रबंधन, मुलाकाती व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की नियमित मॉनिटरिंग, रात्रि सुरक्षा गश्ती तथा संवेदनशील एवं उच्च जोखिम वाले बंदियों की निगरानी व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने सभी प्रवेश द्वारों, बैरकों एवं सुरक्षा चौकियों पर नियमित और सघन तलाशी अभियान चलाने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध अथवा प्रतिबंधित सामग्री कारा परिसर में प्रवेश ...