लखीसराय, दिसम्बर 13 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार कारा दिवस के अवसर पर मंडल कारा में शुक्रवार को कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर डीएम मिथलेश मिश्र ने वॉलीबॉल मैच खेल कर उसका उद्घाटन किया। जेल में बंद कैदियों के बीच कैरम बोर्ड, बैडमिंटन, क्रिकेट के साथ बिभिन्न तरह के खेल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कैदियों को उनके अधिकारों, कर्तव्यों तथा पुनर्वास से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देना था। डीएम ने बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं सुविधाओं की भी जानकारी ली। डीएम ने कहा कि जेल केवल दंड का स्थान नहीं बल्कि सुधार का केंद्र है और हर बंदी को समाज की मुख्यधारा में लौटने का अवसर मिलना चाहिए। कारा में बंदी है उनके भी कुछ अधिकार है और वो भी मनुष्य है। और जो बंदी कारा में बंद है उनके सुधरने का पुरा चांस है। जो भ...