शाहजहांपुर, जनवरी 2 -- जिला कारागार में संकल्प जनसेवा संस्थान द्वारा बंदियों को गर्म वस्त्र का वितरण किया। संकल्प जनसेवा की अध्यक्ष प्रीती गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने बंदियों को गर्म कपड़ों का वितरण किया, तथा बच्चों को बिस्कुट आदि बांटे। इस अवसर पर जेल अधीक्षक जेपी तिवारी सहित उप करापाल व अन्य कार्मिक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...