उरई, दिसम्बर 30 -- उरई। जिला कारागार में निरूद्ध बंदियों को स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण एवं स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य सेजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें उनको भोजन की गुणवत्ता के साथ स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारियां दी गईं। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीके राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कन्हैयालाल यादव व कारागार चिकित्साधिकारी डा सर्वेश कुमार ने रसोई घर में कार्यरत बंदियों को दिशा निर्देश दिए। भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए बताया कि बालों की सफाई, नाखूनों का छोटा व स्वच्छ होना तथा बर्तनों की पूर्ण स्वच्छता ही सुरक्षित एवं शुद्ध भोजन की पहचान है। जागरूकता कार्यक्रम के उपरांत जेल अधीक्षक नीरज देव ने खाद्य सुरक्षा टीम के साथ कारागार के रसोईघर एवं खाद्यान्न भण्डार गृह का निरीक्ष...