बुलंदशहर, मार्च 2 -- सिकंदराबाद। कारागार में बंद पति से मिलाई करने जा रही बाइक सवार महिला और उसके बेटे को कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया। गांव अकबरपुर झोझा निवासी बानो (45 वर्ष) बेटे शाकिर के साथ बाइक पर पति से मिलाई करने जा रही थी। गुलावठी रोड पर सनौटा नहर के पुल पर बाइक में पीछे से कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में बानो की मौत हो गई, जबकि शाकिर घायल हो गया। हादसे के बाद चालक कैंटर समेत फरार हो गया। संतपुरा पुलिस चौकी प्रभारी शिवम कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.