कौशाम्बी, जनवरी 16 -- मंझनपुर, संवाददाता जिला कारागार में निरुद्ध एक महिला बंदी की बेटी की शुक्रवार दोपहर मौत हो गई। सांस लेने में तकलीफ होने पर उसको चिल्ड्रेन अस्पताल प्रयागराज में भर्ती कराया गया था। करारी थाना क्षेत्र के भैला मकदूमपुर गांव की लक्ष्मी देवी का विवाह कौशाम्बी थाने के बैगवां निवासी अनिल कुमार से हुआ था। आरोप है कि मायके के पड़ोस में रहने वाले शैलेंद्र कुमार सरोज से लक्ष्मी का प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को प्रताड़ित करती थी। प्रताड़ना से परेशान होकर 19 नवंबर 2025 को पति अनिल ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। मामले में मृतक की मां शांति देवी की तहरीर पर आरोपी लक्ष्मी देवी, उसके प्रेमी शैलेंद्र कुमार व पिता मन्नालाल के खिलाफ मुकदमा कायम हुआ था। कौशाम्बी पुलिस ने 23 नवंबर को लक्ष्मी को गिरफ्तार कर ज...