सासाराम, जून 3 -- बिक्रमगंज, निज संवाददाता। काराकाट थाना क्षेत्र के जमुआ टोला में करीब 80 वर्षीय वृद्ध व सेवानिवृत बीएमपी हवलदार की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। यह घटना सोमवार की रात की है। मृतक अम्बिका पांडेय जमुआ गांव के निवासी बताये जाते हैं। इस संबंध में मृतक के पोता अंशु पांडेय द्वारा थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। जिसमे अपने ही गोतिया विकेश पांडेय व अरुण पांडेय को आरोपित किया गया। घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया। एसडीपीओ कुमार संजय ने बताया कि दोनों आरोपित फरार हैं। घर मे ताला लटका हुआ है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। एफएसएल की टीम द्वारा घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अम्बिका पांडेय प्रति दिन की तरह सोमवार को खाना ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.