सासाराम, फरवरी 1 -- बिक्रमगंज, हिटी। काराकाट थाना क्षेत्र के सकला-इटिम्हा पथ पर रविवार देर शाम ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान भोजपुर जिले के अगियाांव थाना क्षेत्र के अंगारा गांव निवासी हरेराम उपाध्याय के पुत्र रितेश उपाध्याय के रूप में हुई है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टामार्टम के लिए भेज दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...