एटा, जून 11 -- कारसवारों पर हमलावरों ने हमला कर दिया। साले, बहनोई की पिटाई करने के बाद तमंचा से फायर भी किया। गनीमत रही कि फायर मिस हो गया। पीड़ित जान बचाकर भागे और चौकी पर जाकर पीड़ित ने जान बचाई है। घटना की जानकारी पुलिस को दी है। पीड़ित ने अज्ञात के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। कासगंज थाना सिढपुरा के मोहल्ला कायस्थान निवासी रवीश गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि मंगलवार रात को आगरा से बहनोई अंशुल गुप्ता, बहन प्रथमा गुप्ता के साथ कार से लौट रहे थे। देररात पटियाली गेट चौकी से पहले पहुंचे। वही पर चार-पांच युवक खड़े हुए थे पीछे से कार पर भारी वस्तु फेंककर मार दी। गाड़ी का शीशा फूट गया। पीड़ित ने गाड़ी रोकी और कार से नीचे उतरे। आरोपियों ने पीड़ित, बहनोई पर हमला कर घायल कर दिया। लूट करने का प्रयास किया। इनमें एक के हाथ में तमंचा भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.