चक्रधरपुर, दिसम्बर 21 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर कारमेल उच्च विद्यालय में शनिवार को क्रिसमस मिलन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल परिसर में सुबह 10 बजे प्रभु यीशु मसीह के स्मृति में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक- शिक्षिकाओं के द्वारा सामूहिक प्रार्थना की गई। सिस्टर अनिमा के द्वारा बच्चों को आशीर्वचन दिया गया। इस अवसर पर स्कूल के कक्षा 9 और 10 के छात्र-छात्राओं के द्वारा यीशु मसीह के जीवनी पर एक नृत्य नाटक की प्रस्तुति दी जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। इसके पश्चात प्रत्येक कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के द्वारा अलग-अलग ग्रुप में सामूहिक नृत्य और संगीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व में क्रिसमस को लेकर आयोजित क्राफ्ट प्रतियोगिता में सफल छात्र-छात्राओं को उपहार देकर पुरस्कृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.