अमरोहा, जनवरी 5 -- ...मैं डीआईजी मुरादाबाद के यहां काम कर रहा हूं, तुझसे जो किया जाए अब तू वो कर लेना, एसएचओ का फोन आएगा किसका आएगा, थाने में से किसी का भी फोन अगर आया तो ऐसी की तैसी करा दूंगा उसकी दस मिनट के अंदर, रिकार्डिंग कर लिए। कहे तो ले बात कराऊं, अबे बावला है, देख प्यार की बात जहां तक थी मैने चलाई, सामने आके कोई माई का लाल ऐसा नहीं जो कुछ कर सके। दो साल पहले फर्नीचर बनाने के लिए 43 हजार रुपये एडवांस लेने वाले कारपेंटर ने मोबाइल कॉल पर तकादा करने पर डीआईजी मुरादाबाद का हवाला देकर स्थानीय निवासी युवक शुभम को जमकर हड़काया। इतना ही नहीं डिडौली कोतवाल को लेकर भी उसने अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया। एक मिनट 10 सेकेंड चली बातचीत की ऑडियो रिकार्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पीड़ित की शिकायत पर डिडौली पुलिस रिकॉर्डिंग की जांच में...