बिजनौर, मार्च 25 -- बिजनौर। समस्या का हल करने में यहां बिजली वालों का अलग ही तरीका सामने आया है। यहां शुगर मिल के सामने जर्जर गिराऊ पोल के सहारे हैवी केबल वाली एचटी लाइन जाने की समस्या को लेकर अफसरों ने पोल बदलने के निर्देश दिए थे। नया पोल तो करीब तीन माह पहले लग गया, लेकिन पुराने जर्जर पोल को हटाकर केबल नए पोल पर लगाना ही भूल गए। दरअसल क्षेत्रवासियों की गंभीर समस्या को देखते हुए आपके प्रिय समाचार पत्र 'हिन्दुस्तान ने बीती 14 नंवबर को यहां शुगर मिल के सामने जर्जर पोल के सहारे एचटी लाइन की खबर छापी थी। अफसरों ने संज्ञान लिया और यहां पर दूसरा पोल लगाने के निर्देश दिए। हैरत की बात यह है, कि नया पोल तो लग गया, लेकिन कईं माह बाद भी पुराने पोल से भारी केबल वाली लाइन हटाकर नए पोल पर नहीं ली गई। लिहाजा अब यह पोल नीचे से गलने के कारण गिराऊ हालत मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.