हाजीपुर, मई 11 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता नगर थाने की पुलिस ने बीते रात वाहन जांच के दौरान एक युवक को एक जिंदा कारतूस एवं एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक नगर थाना क्षेत्र के अनवरपुर पूर्वी मोहल्ला निवासी मनोज पासवान के पुत्र सोनू कुमार बताया गया है। यह जानकारी एसपी ललित मोहन शर्मा ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि नगर थाने की पुलिस शुक्रवार की देर रात अनवरपुर चौक के पास वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। वाहन जांच के दौरान पुलिस ने देखा कि एक युवक अपाचे बाइक से काफी तेजी से आ रहा है जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहा है। भाग रहे युवक को पुलिस बल ने पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की जब तलाशी ली गई तो युवक के पास से एक 08 एमएम जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने बरामद जिंदा कारतूस का वैध कागजात की मांग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.