देहरादून, जनवरी 27 -- देहरादून। दून शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के निगम के दावे एक बार फिर फेल साबित हुए हैं। सोमवार को कारगी में बने मैकेनाइज्ड कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन में काम ठप रहने के कारण भारी मात्रा में कूड़ा हाईवे के किनारे डंप हो गया। इससे वाहन चालकों, पर्यटकों और आसपास रहने वाले स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा उठान कार्य भी इससे प्रभावित हुआ। निगम ने अनुबंधित कंपनी राशा इंफ्रास्ट्रक्चर को पहले भी कार्यशैली में सुधार लाने के निर्देश दिए थे। बावजूद ट्रांसफर स्टेशन से चार सौ मीट्रिक टन से ज्यादा कूड़ा कैप्सूल बनाकर भेजने की बजाय निगम को सीधे सफाई वाहन शीशमबाड़ा प्लांट भेजने पड़ रहे हैं। वहीं कुछ ही दिन पहले निगम की पुरानी डंपिंग साइट पर डंप कूड़े में आग लगी थी। इससे आसपास की आबा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.