हजारीबाग, जनवरी 1 -- इचाक, प्रतिनिधि । प्रखंड के बोधिबागी मैदान में कारगिल शहीद रघुवीर प्रसाद मेहता का शहादत दिवस मनाया गया। इस दौरान बोधि बागी में स्थापित शहीद की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया । मुख्य अतिथि के रूप में हजारीबाग जिप अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के आयोजक स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच के अध्यक्ष बटेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि शहीद रघुवीर प्रसाद मेहता ने देश के लिए अपने प्राण को न्योछावर किया है। इनका नाम सदा सदा के लिए अमर हो गया है। सेना जब जागती है तब देश की जनता चैन की नींद सो पाती है। वर्ष 2006 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के द्वारा प्रतिमा का अनावरण किया गया था। इनके जन्मस्थली कुरहा को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करने की मांग की गई थी। बोधिबागी के ...