मेरठ, जून 13 -- घर-घर शौर्य सम्मान महोत्सव के तहत शुक्रवार को सेना के अधिकारी कारगिल शहीद ग्रेनेडियर यशवीर सिंह के घर पहुंचे और उनकी पत्नी वीर नारी मुनेश देवी से मुलाकात की। सम्मान पत्र और स्मृति चिह्न भेंट किया। उनकी समस्याओं की जानकारी ली। आश्वस्त किया कि सेना हमेशा उनके साथ है। भारतीय सेना की ओर से 26वें कारगिल विजय दिवस समारोह के उपलक्ष्य में 'घर घर शौर्य सम्मान महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव के तहत घर-घर जाकर शहीदों के परिजनों को सम्मान पत्र और स्मृति चिह्न भेंट किया जा रहा है। शुक्रवार को रोहटा रोड, फाजलपुर निवासी शहीद यशवीर सिंह के घर सेना के अधिकारी पहुंचे। वीर नारी मुनेश देवी को सम्मानित किया। परिजनों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं, समस्याओं के बारे में जानकारी ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.