उरई, जनवरी 16 -- एट। वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध में भाग लेने वाले ग्राम हरदोई गुर्जर के पूर्व फौजी छोटेलाल अहिरवार 64 वर्ष का हृदय गति रुकने से देहांत हो गया। कारगिल युद्ध फौजी की मौत की खबर से जिले के अधिकतर पूर्व सैनिक उनके गांव पहुंचे और उनको अंतिम सलामी देकर नम आखों से विदा किया। गुरुवार रात को एट थाना क्षेत्र के ग्राम हरदोई गुर्जर निवासी पूर्व सैनिक छोटेलाल अहिरवार 64 वर्ष ने 1999 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए कारगिल युद्ध में सेना की ईएमआई कोर में रहते हुए भाग लिया था। उनके निधन की खबर सुनते ही पूर्व सैनिकों में शोक की लहर दौड़ गई। पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन की टीम ने उन्हें राष्ट्र ध्वज के साथ उनके पैतृक गांव में पहुंचकर अंतिम सलामी दी । टीम में एसोशिएशन के प्रदेश संयोजक कैप्टन अखिलेश नगायच, महासचिव कैप्टन संतोष कुमार रायकवार,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.