लोहरदगा, जुलाई 26 -- लोहरदगा, संवाददाता।भूतपूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट, लोहरदगा के द्वारा शनिवार को कारगिल विजय दिवस के 26वें वर्षगांठ पर भारतीयम उर्जित दिवस मनाया गया। इस दौरान देशभक्ति से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। राशि कुमारी के द्वारा ए वतन के लोगों पर भावपूर्ण नृत्य पेश किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपायुक्त डा ताराचंद ने कहा कि लोहरदगा जैसे छोटे और आदिवासी बहुल क्षेत्र में आयोजित यह कार्यक्रम पूर्व सैनिकों और लोहरदगा वासियों के देशभक्ति के जज्बे को प्रदर्शित करता है। 26 वर्ष पहले ऊंची दुर्गम कारगिल की पहाड़ियों पर चले 30 दिवसीय युद्ध को भारतीय सेना के द्वारा जीत गया था। इसमें कैप्टन विक्रम बत्रा के जज्बे को सलाम है। तिरंगे के लिए जान कुर्बान करने वाले देश के वीर सपूतों को सलाम है। आक्सीजन शून्यता वाले क्षेत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.