पिथौरागढ़, फरवरी 14 -- कारगिल युद्ध का हिस्सा रहे धारचूला कालिका गांव के पूर्व सैनिक उमेश सिंह पिंगल का निधन हो गया है। वह बीते कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। दिल्ली के एक अस्पताल में बीते रोज उन्होंने अंतिम सांस ली। शुक्रवार को कालिका घाट में उनका अंतिम संस्कार हुआ। पुत्र जतिन पिंगल ने मुखाग्नि दी। उनके निधन से पूर्व सैनिक संगठन में शोक की लहर है। संगठन के उपाध्यक्ष मयूख भट्ट ने बताया कि उमेश वर्ष 1996 में सेना की मेडिकल कोर में चयनित हुए। कारगिल की विषम परिस्थितियों में उन्होंने अपनी सेवाएं दी। वर्ष 2022 में वह सेवानिवृत्त हुए। उनके निधन पर पूर्व सैनिक भोपाल सिंह, कमान रावल, किशन रावल भुवन चंद्र, दीवान सिरकाल, चंद्र सिंह, हर सिंह, बहादुर शाही, प्रकाश ठाकुर, राजेंद्र सिंह, कैलाश, शंकर आदि ने शोक संवेदना प्रकट की हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.