लखनऊ, जून 13 -- लखनऊ, संवाददाता। कारगिल युद्ध में सर्वोच्च बलिदान करने वाले शहीद सुनील महंत की मां को शुक्रवार को सेना ने उनके घर जाकर सम्मानित किया। इस मौके पर शहीद की मां की आंखे नम हो गईं। शहीद सुनील महंत की मां बीना ने बताया कि उनके घर की तीन पीढ़ियां सेना में शामिल होकर देश की सेवा कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उनके ससुर नबूल महंत सेना में मेजर के पद पर रहे। उन्होंने 1962 में भारत चीन युद्ध में भाग लिया था। उनके पति नर नारायण महंत सूबेदार के पद पर रहे। उन्होंने 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में अपना शौर्य दिखाया था। वह रिटायर होने के बाद सुशान्त गोल्फ सिटी के मंदाकिनी अपार्टमेंट में रह रहे हैं। पिछले दो वर्षों से वह बीमार चल रहे है। बेटा सुनील महंत सेना में राइफल मैन के पद पर था। 1999 में कारगिल युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए थे। उनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.