नवादा, मई 17 -- कारगिल में शहीद बिहार के नवादा के लाल पांडेय गंगौट निवासी शहीद मनीष कुमार का शव शनिवार की सुबह आठ बजे पुलिस लाइन लाया गया। यहां से एक फूल-मालाओं से सजे-धजे वाहन पर उनके शव को रख कर राजकीय सम्मान के साथ शवयात्रा की शुरुआत की गयी। 10 बजे यहां से रवानगी हुई और जैसे ही शहीद मनीष का शव वाहन 10:30 बजे आस पास प्रजातंत्र चौक पर पहुंची तो उनकी प्रतीक्षा में रहे लोगों ने जय हिन्द के जयघोष के साथ उन्हें नम आंखों से विदाई दी। लगभग 11 बजे नवादा शहर से अंतिम यात्रा आगे उनके पैतृक आवास पांडेय गंगौट के लिए रवाना हो गयी। विभागीय सूचना के मुताबिक शव को सड़क मार्ग से कारगिल से लेह भेजा गया। शुक्रवार 16 मई को शव लेह से दिल्ली 12:00 बजे दोपहर के आसपास लाया गया। इसके बाद दिल्ली से पटना तक भेजा गया। पटना से सीधे नवादा के पुलिस लाइन उनका शव लाया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.