वरीय संवाददाता, नवम्बर 4 -- पटना यातायात पुलिस ने बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। श्रद्धालुओं को परेशानी न हो इसके लिए कारगिल चौक से गायघाट तक बुधवार को गाड़ियां नहीं चलेंगी। जेपी सेतु पर छपरा से पटना की ओर आने वाले वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। पटना की ओर आने वाले वाहनों को गंगा पथ पर नीचे नहीं जाने दिया जायेगा। इन वाहनों को सीधे जेपी सेतु के अप्रोच पथ से अशोक राजपथ पर भेज दिया जाएगा। इस दौरान कारगिल चौक से शाहपुर तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन होगा। यातायात पुलिस ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है। यह भी पढ़ें- अनंत सिंह के लिए प्रचार कर घिरे ललन सिंह और सम्राट चौधरी, केस दर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.