चाईबासा, सितम्बर 13 -- चाईबासा। भारतीय जनता पार्टी के चाईबासा नगर अध्यक्ष पवन शर्मा के नेतृत्व में कारगिल युद्ध में शहीद हुए शहीद राम भगवान केरकेट्टा के शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए शहीद राम भगवान केरकेट्टा अमर रहे भारत माता की जय वंदे मातरम , भारतीय सैनिक जिंदाबाद के नारे लगाए ।श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में भाजपा जिला महामंत्री प्रताप कटियार महतो ने कहा कि आज शहादत दिवस पर हम उन्हें नमन कर रहे हैं। हमे उनकी वीरता पर गर्व है। ऐसे ही वीर शहीदों एवं सैनिकों के बल पर हम कारगिल युद्ध विजय कर पाए थे। आज भी हमारे सैनिक सीमा सुरक्षा पर तैनात होकर दिन-रात सीमाओं की सुरक्षा करते हैं। तभी हमारे भारत के नागरिक शांति से जीवन जीत पाते हैं। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालो...