उन्नाव, जनवरी 1 -- गंजमुरादाबाद। कारखाने से आटा व नगदी चोरी होने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग उठाई है। हालांकि पुलिस चोरी की घटना को संदिग्ध बताते हुए जांच कर रही है। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के राजाखेड़ा गांव के रहने वाले शिव मंगल पुत्र नंदीराम ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि 31 दिसंबर की रात उसके कारखाने से 9 बोरी गेहूं का आटा व गोलक में रखी 5 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली गई है। थानेदार मुन्ना कुमार ने कहा कि घटना के प्रति पूछताछ की गई है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...