उन्नाव, जनवरी 28 -- गंजमुरादाबाद, संवाददाता। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के नेवल गांव में मंगलवार देर रात एक कार में आग लगने की घटना ने सनसनी फैला दी। पीड़िता सुषमा देवी, पत्नी विद्यासागर कटियार ने आरोप लगाया है कि उनके पड़ोसी गांव के दो लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते उनकी कार में ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। सुषमा देवी ने बताया कि उन्होंने कार एक दरोगा से खरीदी थी, लेकिन दरोगा के लखनऊ से प्रयागराज ट्रांसफर हो जाने के कारण कार का नाम अपने नाम ट्रांसफर नहीं करवा पाई। कार तब उनके गांव स्थित आटा चक्की कारखाने में खड़ी थी। पीड़िता ने कहा कि घटना पड़ोस में बने पंचायत भवन के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपितों ने पहले भी उनकी कार का शीशा तोड़ा और उन्हें तमंचा दिखाकर धमकाया था। सुषमा देवी ने पुलिस से कार्रवाई की मांग ...