कानपुर, फरवरी 15 -- बेकनगंज थाना क्षेत्र में कारखाना संचालक ने तीन सगे भाइयों समेत पांच पर पांच लाख की रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। सीसामऊ टेनरी कंपाउंड निवासी मो.नईम ने बताया कि कारखाने में चोरी होने पर 14 दिसंबर को वह सीसी कैमरे लगवा रहे थे। आरोप है कि, तभी फहीमाबाद निवासी शहजाद, उसका भाई शहबाज व शहजेब, राकेश फुलवानी व यश फुलवानी कारखाने पहुंचे और कैमरे उखाड़कर फेंक दिया। इसके बाद उन्होंने कैंपस में किसी भी तरह की निगरानी के लिए कैमरे न लगाने की चेतावनी दी। आरोप है कि 15 दिसंबर को टुकनियापुरवा चौराहे के पास आरोपितों ने उन्हें रोककर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी व कैंपस में व्यापार न करने की धमकी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.