भदोही, दिसम्बर 12 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। थाना क्षेत्र के चौथार बाजार के पास स्थित एक कारखाना के बाहर खड़ा न्यू ट्रैक्टर ट्राली गायब हो गई। सुबह दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच हुई तो रात करीब 11:45 बजे एक ट्रैक्टर ट्राली को लेकर सुरियावां की तरफ जाता नजर आया। पीड़ित संचालक ने इसकी सूचना थाने में दे दी है। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि कारखाना के बाहर कई नया ट्रैक्टर ट्राली बनाकर रखा गया था। रात में एक ट्राली अचानक गायब हो गई। सुबह श्रमिक कारखाना पहुंचा तो गिनती में ट्राली गायब देख हैरान रह गया। तत्काल इसकी सूचना संचालक प्रमोद उपाध्याय को दी। जानकारी होते ही संचालक स्थल पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ किए लेकिन कुछ पता नहीं चला। ऐसे मे...