भदोही, दिसम्बर 12 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र में चोरी की घटना में वृद्धि होती जा रही है। क्षेत्र के चौथार गांव स्थित एक कारखाना से ट्रैक्टर ट्राली चोरी होने का मामला शुक्रवार को संज्ञान में आया है। पीड़ित ने थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दे दी है। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई है। बताया जाता है कि चौथार बाजार के पास एक कारखाना संचालित हो रहा है। कारखाना के बाहर एक ट्रैक्टर ट्राली खड़ा था। ऐसे में गुरुवार की रात ट्राली गायब हो गई। सुबह कारखाना के लोग पहुंचे तो ट्राली गायब देख हैरान रह गए। इस बीच कारखाना संचालक द्वारा थाने में ट्रैक्टर ट्राली गायब होने की सूचना दे दी गई है। ग्रामीणों की माने तो ठंड का प्रकोप बढ़ते ही चोर गिरोह सक्रिय हो गए हैं। आए दिन चोरी की घटना होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

हिंदी हिन...