फरीदाबाद, जनवरी 9 -- फरीदाबाद। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से काया कल्प योजना के तहत गठित टीम ने शुक्रवार को बीके अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान टीम ने अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था, स्वच्छता मानकों और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ओपीडी, वार्ड, इमरजेंसी, शौचालय, गलियारे और अस्पताल के आसपास के क्षेत्रों की स्थिति को परखा गया। टीम का नेतृत्व पानीपत स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक डॉ. संदीप लठवाल कर रहे थे। काया कल्प टीम ने अस्पताल में साफ-सफाई, कचरा निस्तारण, बायो-मेडिकल वेस्ट प्रबंधन और पेयजल व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया। टीम ने वार्डों में बेडशीट की सफाई, फर्श की स्थिति और शौचालयों की स्वच्छता का भी जायजा लिया। इसके अलावा मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर सफाई व्यवस्था को ...