बांका, फरवरी 23 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। कायाकल्प योजना के तहत सोमवार को राज्य स्तरीय टीम ने कटोरिया रेफरल अस्पताल का निरीक्षण किया। टीम में स्टेट प्रोग्राम ऑफिसर शालिनी कुमारी एवं पिरामल फाउंडेशन से कोमल कुमार थे। टीम द्वारा अस्पताल में स्वास्थ्य और स्वच्छता, सपोर्ट सर्विसेज, संक्रमण रोकथाम, कचरा प्रबंधन आदि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पर्यावरण के अनुकूल वातावरण को लेकर किए गए प्रयोग पर खास जोर दिया गया। अस्पताल में साफ-सफाई और संक्रमण रोकने के लिए किए गए प्रयासों और सफाई व संक्रमण नियंत्रण के मानक प्रोटोकॉल का पालन हो रहा है या नहीं, इसका जायजा लिया गया। टीम ने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं की जांच की। अस्पताल में मरीजों को मुहैया कराई जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। मरीजों से भी उन्हें मिल रही सुविधाओं की जान...