उरई, जनवरी 13 -- कोंच। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी में कायाकल्प टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं, फाई, सुविधाओं और कार्यप्रणाली का जायजा लिया। डॉ. दिलीप कुमार, डॉ. सुभाष, सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल कुमार शाक्य और केके भार्गव रहे। निरीक्षण की शुरुआत आईसीटीसी कक्ष से की गई। यहां रिकॉर्ड की जांच की गई। इसके बाद नेत्र चिकित्सा कक्ष का निरीक्षण कर मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली गई। टीम ने पैथोलॉजी लैब का भी निरीक्षण किया। इस दौरान निर्देश दिए गए कि लैब में बाहर लेवल स्पष्ट रूप से दर्शाया जाए, मरीज का पर्चा बाहर चढ़ाकर भीतर जांच की जाए तथा रजिस्ट्रेशन और मरीजों की रिपोर्ट वितरण के लिए अलग विंडो व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जांच प्रक्रिया को व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। इंजेक्शन कक्ष का निरीक्षण कर...