महोबा, नवम्बर 27 -- महोबा, संवाददाता। शासन से आई दो सदस्यीय कायाकल्प टीम ने महिला जिला अस्पताल का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत को परखा। टीम जांच रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। मरीजों से भी बात कर स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक लिया गया। बुधवार को महिला जिला अस्पताल में कायाकल्प की टीम पहुंची। डॉ ज्ञानेंद्र पांडे के नेतृत्व में पहुंची टीम ने वार्ड, स्टोर, लेबर रूम, का निरीक्षण किया। गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण आदि की भी जानकारी हासिल की। अस्पताल में सुरक्षा मानक सहित आग से बचाव के इंतजम को देखा। सीएमएस डॉ आर के चौरिहा से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बात की। अस्पताल में सफाई व्यवस्था को बेहतर रखने के निर्देश दिए। गर्भवती और प्रसूताओं को दिए जाने वाले भोजन के बारे में जानकारी कर मैन्यू के अनुसार भोजन देने पर जोर दिया। टीम में डॉ भूपेंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.