नैनीताल, जनवरी 16 -- नैनीताल, संवाददाता। कायाकल्प योजना के तहत शुक्रवार को राज्यस्तरीय टीम ने बीडी पांडे जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। टीम ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों के साथ-साथ चिकित्सीय एवं आधारभूत सुविधाओं का गहन अवलोकन किया। डॉ. राजीव के नेतृत्व में गठित कायाकल्प की राज्यस्तरीय टीम में डॉ. अमित कुमार एवं डॉ. मनीष डोभाल शामिल रहे। टीम ने अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था, मरीजों को दी जा रही सुविधाएं, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सीय उपकरणों तथा संबंधित दस्तावेजों की जांच की। अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी, जिसके बाद कायाकल्प योजना के अंतर्गत अस्पतालों की रैंकिंग की जाएगी। अस्पताल के पीएमएस डॉ. तरुण कुमार टम्टा ने बताया कि यह वर्ष का पहला निरीक्षण था। इस अवसर पर मेट्रन रेशमा चौहान, सारदा गिनवाल, पुष्पा वर्मा, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.