भागलपुर, मार्च 5 -- कायाकल्प के मानकों पर परखा गया शहरी पीएचसी मोहद्दीनगर भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिला स्तरीय कायाकल्प की टीम ने मंगलवार को शहरी पीएचसी मोहद्दीनगर की सुविधाओं व सेवाओं को कायाकल्प के मानकों पर परखा। टीम में शामिल जिला गुणवत्ता सलाहकार डॉ. प्रशांत, सदर अस्पताल के हॉस्पिटल मैनेजर आशुतोष कुमार,व पीएसआई इंडिया प्रतिनिधि नवीन राय ने शहरी पीएचसी मोहद्दीनगर में स्वच्छता, मरीजों को दी जाने वाली सुविधाएं, दवाओं की उपलब्धता, स्टाफ की दक्षता, रिकॉर्ड प्रबंधन, संक्रमण नियंत्रण और अन्य गुणवत्ता संबंधी मापदंडों की जांच की। निरीक्षण दल ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए आवश्यक सुझाव दिए और केंद्र को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने हेतु मार्गदर्शन दिया। इस मूल्यांकन प्रक्रिया के तहत मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का व्यापक अवलोकन किया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.